चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोला, CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यक्रम स्थगित

by Manu
ज्ञानेश कुमार

नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026: चुनाव आयोग में मतभेद और एसआईआर को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। आज पूरे देश में कांग्रेस चुनाव आयोग तक मोर्चा निकाल रही है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं होता है तो पार्टी आंदोलन करेगी। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार से बौखलाई हुई है। उन्हें राजनीतिक समझ नहीं है।

इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ में एक कार्यक्रम था। उसे स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने सफाई दी कि यह फैसला 21 सितंबर को ही किया गया था।

चुनाव आयोग और एसआईआर के मसले पर ताजा विवाद 23 सितंबर को शुरू हुआ। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कई मसलों पर आपत्तियां दर्ज कराईं।

ये भी देखे: New CEC: ज्ञानेश कुमार बने भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त

You may also like