3
अस्ताना, 25 सितंबर 2026: कजाकिस्तान में 12 सैन्यकर्मियों की समुद्र में बह जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना नौसेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई। सरकार ने टेलीग्राम पर जानकारी दी। सैनिक पश्चिमी मैंगिस्टाऊ इलाके में युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। हवाएं तेज हो गईं।
इस कारण 17 सैनिक समुद्र में बह गए। उनमें से 12 की मौत हो गई। तीन को बचा लिया गया। बाकी दो जवानों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शुक्रवार को राष्ट्रशोक दिवस घोषित किया है।
ये भी देखे: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, दो मछुआरों की समुद्र में मौत