चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा में आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में आशीर्वाद के दीये जलाकर की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से अभियान और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता व लाभ बांटे जाएंगे।
अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिला उपायुक्तों के साथ चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मौके पर ही मिले। किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।
ये भी देखें: बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक