इजराइल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार पैकेज की तैयारी में ट्रम्प प्रशासन, 900 किलो के 40 हजार बम शामिल

by Manu
Israel

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब 26 हजार करोड़ रुपये के हथियार देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में करीब 40 हजार भारी बम शामिल हैं।

हर बम का वजन 2000 पाउंड यानी करीब 900 किलो है। इन बमों की सप्लाई पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में रोक लगाई थी।

प्रस्तावित हथियार पैकेज में 20 हजार Mk84 और 20 हजार BLU-117 बम शामिल हैं। डील अभी फाइनल नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस को इसकी अनौपचारिक जानकारी दे दी गई है।

2024 में बाइडेन प्रशासन ने 2000 पाउंड के इन बमों की एक खेप इजराइल भेजने पर रोक लगा दी थी। उस समय चिंता थी कि गाजा जैसे घनी आबादी वाले इलाके में इनके इस्तेमाल से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है।

ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह रोक हटा दी गई। अब उनका प्रशासन इन्हीं बमों की बड़ी संख्या वाली नई डील की तैयारी कर रहा है।

एक्सपर्ट्स ने गाजा में हुए हमलों के वीडियो और घटनास्थलों से मिले बमों के टुकड़ों का विश्लेषण किया है। उनके मुताबिक वहां अमेरिकी निर्मित बमों का इस्तेमाल हुआ है। इनमें कुछ हमास के सुरंग नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों में भी लोगों की मौत हुई।

ये भी देखे: अमेरिकी हाउस में रूस प्रतिबंध विधेयक पर वोट, भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

You may also like