हनुमान अंश ने किए 40वें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन, कई ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड तोड़े

by Manu
हनुमान अंश कलेक्शन

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: फिल्म हनुमान अंश ने कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है। वीकेंड के अलावा वर्किंग डेज में भी नीम करोली बाबा की इस बायोपिक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है जो रिलीज के 40वें दिन भी जारी रहा।

अब हनुमान अंश ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा की चार बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे मंगलवार को नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश ने 8.25 करोड़ का धुआंधार कारोबार किया है। इसके साथ ही इंडिया में हनुमान अंश की टोटल कमाई 231 करोड़ के पार पहुंच गई है।

40वें दिन कलेक्शन के मामले में हनुमान अंश ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा

हनुमान अंश 2026 – 8.25 करोड़

धुरंधर 2025 – 2.60 करोड़

पठान 2023 – 2.55 करोड़

छावा 2025 – 1.40 करोड़

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 – 1.38 करोड़

इस तरह हनुमान अंश ने अपनी दमदार कमर्शियल परफॉर्मेंस की बदौलत बॉलीवुड की इन चार बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है और कामयाबी का एक अनोखा इतिहास रच दिया है। बता दें कि हनुमान अंश इस साल की बॉलीवुड की सबसे सफल मूवीज के मामले में टॉप-3 में शामिल हो गई है।

ये भी देखे: मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन 100 करोड़ पार किया, हनुमान अंश की रही धूम, लाखों में सिमटी ‘टॉक्सिक

You may also like