लखनऊ, 16 सितंबर 2026: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तारीख तय होने के बाद से दोनों के परिवार इसकी तैयारियों में जुटे गए हैं।
शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
आठ जून 2025 को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। तब रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे थे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ी थीं।
इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इजहार किया और सेरेमनी में आए लोगों को थैंक्यू कहा था। इस दौरान प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था और रिंकू व्हाइट शेरवानी पहने थे। रिंग सेरेमनी के समय बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना ओ माही ओ माही बज रहा था। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया था। इसके बाद मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया था।
ये भी देखे: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी अगले साल के लिए टली, जाने वजह