सिरसा, 15 सितंबर 2026: हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने दामाद के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। घटना कालांवाली क्षेत्र के खोखर गांव की है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पिता और पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी के पास ससुराल में रह रहा था।
आरोप है कि पिता अपने दामाद और कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और बेटे पर हमला किया। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।
मृतक की पहचान जसवंत सिंह 32 के रूप में हुई है। उसकी छह साल पहले जश्नप्रीत कौर से शादी हुई थी। उनका पांच साल का बेटा अरमान है। जश्नप्रीत आठ महीने की गर्भवती है। जसवंत के बड़े भाई का नाम तेजेंद्र सिंह है। जसवंत के पिता जलविंदर सिंह के पास 10 एकड़ जमीन है।
बताया गया है कि जलविंदर तीन एकड़ जमीन बेचना चाहते थे जबकि जसवंत उनके इस फैसले के खिलाफ था। इसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। जलविंदर की बेटी गुरजिंदर कौर की शादी पंजाब के कमालो गांव में गुरजंट सिंह से हुई थी। घर में झगड़ों के बाद जलविंदर सिंह अपनी बेटी की ससुराल में ही रह रहा था।
ये भी देखे: Haryana Crime: रतिया में पिता-भाई ने सुपारी देकर बेटे-भाई की गर्दन काटी, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद वजह