मोहाली के खरड़ में आज सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ मिशन रैली, तैयारियां पूरी

by Manu
सुखबीर बादल रैली

चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: मोहाली के खरड़ में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ मिशन रैली आज होगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरड़ हलका प्रधान रविंद्र सिंह खेड़ा रैली की तैयारियों की अगुवाई कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। रैली में सुखबीर बादल पंजाब से जुड़े कई मुद्दे उठाएंगे।

अकाली दल की ओर से रैली में खास तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था नशा तस्करी भ्रष्टाचार और पंजाब पर बढ़ते कर्ज को मुद्दा बनाने की तैयारी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार के कार्यकाल में लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्हें रैली के मंच से प्रमुखता से उठाया जाएगा।

रविंद्र सिंह खेड़ा ने कहा कि अकाली दल पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग मौजूदा हालात को समझ रहे हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय है। नशे की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। अकाली दल रैली के माध्यम से सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगेगा। इस दौरान वरिष्ठ लीडरशिप मौजूद रहेगी।

ये भी देखे: अकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली – बलतेज पन्नू

You may also like