दिल्ली, 10 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रियों से कहा कि वे सरकारी वेबसाइट्स को यूजर फ्रेंडली बनाएं। ताकि लोग कल्याणकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी पा सकें। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों को सलाह दी कि वे उन लोगों से सख्ती से निपटें जो अनुचित और बेबुनियाद आलोचना करने को ही अपना काम बना चुके हैं।
सरकारी पोर्टल्स को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को प्रधानमंत्री का ये निर्देश कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी. सोमनाथन की उस सलाह के कुछ ही महीनों बाद आया है। इसमें उन्होंने सभी मंत्रालयों और विभागों से अपनी वेबसाइट्स को आसान बनाने के लिए उनमें बड़े बदलाव करने को कहा था।
मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में सोमनाथन ने द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट का जिक्र किया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में आम नागरिकों के लिए सरकारी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करना कितना मुश्किल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी पोर्टलों पर पॉप-अप चमकते बैनर और स्क्रॉलिंग टेक्स्ट जैसी चीजों की भरमार होती है। इसमें यह भी कहा गया है कि ज्यादातर भारतीय मोबाइल फोन से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी कई वेबसाइटें मोबाइल फोन पर ठीक से काम नहीं करती हैं।
ये भी देखे: पीएम मोदी ने 7.8 प्रतिशत विकास दर पर देशवासियों को दी बधाई, बोले – देश को आत्मनिर्भर बनना जरूरी