हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान लागू

by Manu
दयालु योजना

चंडीगढ़, 02 सितंबर 2026: हरियाणा सरकार ने राज्य के हजारों कच्चे (अनुबंधित) कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान लागू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) को सभी प्रशासनिक सचिवों विभागाध्यक्षों बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों और उपायुक्तों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सरकार के नए आदेशों के तहत ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) एक्ट 2024 और रूल्स 2025’ के तहत आने वाले हर पात्र कर्मचारी के लिए ‘सुपरन्यूमरेरी पद’ (अतिरिक्त व्यक्तिगत पद) सृजित किए जाएंगे। इससे कच्चे कर्मचारियों की सेवा रिटायरमेंट तक सुरक्षित रहेगी।

ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा के आखिरी दिन हंगामा, मंत्री और विपक्ष आमने-सामने

You may also like