चंडीगढ़, 01 सितंबर 2026: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री विपुल गोयल पटवारियों और सफाईकर्मियों की हड़ताल पर बोलने लगे। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा “आपको सफाईकर्मियों से हमदर्दी नहीं है। आप प्रदेश का वातावरण खराब कर रहे हैं। ये लोग राजनीतिक करना चाहते हैं इन्हें मैं छोडूंगा नहीं।”
तभी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- बेदी ने कहा कि तुम्हें छोड़ूंगा नहीं। ये हमें धमकी दे रहे हैं।
वहीं शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक बिमला चौधरी अपने क्षेत्र की समस्याएं बता रही थीं। इसी दौरान कांग्रेस विधायक बोलने लगे। इस पर बिमला चौधरी ने कहा “ये फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार हो-हो करने लगते हैं। इनकी कुर्सियां भी चेक कराई जाएं कि इनसे बैठा क्यों नहीं जाता। नौजवान विधायक जल्दी उठ जाते हैं। बात रखने का अधिकार सबका है लेकिन थोड़ा शोर कम मचाया करो। इनकी फोटो एक ही लिया करो।”
ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा सत्र: आज 11 बजे से विधानसभा भवन में अहम बैठक, 11 विधेयकों पर होगी चर्चा