लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

by Manu
Lionel Messi announces retirement

चंडीगढ़, 01 सितंबर 2026: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया। 39 साल के मेसी ने बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद 21 जुलाई को ही उन्होंने संन्यास का फैसला लिख लिया था। उनका आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन से हार मिली थी।

मेसी ने लिखा कि उनके पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के लिए करियर खत्म करने का यही सही समय है। जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को सेंट्रल अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वे 68 साल के थे।

मेसी ने लिखा, ‘यह फैसला लेना तकलीफदेह था और आज भी दिल के अंदर तक दुख देता है लेकिन मैं समझता हूं कि अब समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ सालों में नहीं जब हमने सब कुछ जीता बल्कि उससे पहले भी।’

मैंने इस जर्सी के लिए हमेशा संघर्ष किया। मैदान पर अपना सब कुछ छोड़ा ताकि आपको खुशी दे सकूं। फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीनियन होने पर गर्व महसूस करा सकूं। समय कम बचा है और अध्याय खत्म होते हैं। यह भी ऐसा ही एक अध्याय है जो मुझे बहुत दुख देता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना पसंद था पसंद है और हमेशा रहेगा। मैंने अपने पास मौजूद सब कुछ दे दिया है। अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं।

ये भी देखे: अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

You may also like