सीएम नायब सैनी ने विमुक्त एवं घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से मिले, बोले-बच्चों को जरूर पढ़ाएं

by Manu
विमुक्त एवं घुमंतू

चंडीगढ़, 31 अगस्त 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली गाथा है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस समाज ने अपनी मेहनत, कला, संस्कृति और आत्मसम्मान को जीवित रखा। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें क्योंकि शिक्षा ही आने वाली पीढ़ियों का भाग्य बदलने की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा और पंजाब की विभिन्न घुमंतू जातियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में विमुक्त एवं घुमंतू समाज के शूरवीरों और महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने भाई मक्खन शाह लबाना, भाई लखी शाह बंजारा, भाई निगाहिया और योद्धा भाई जैता के योगदान को याद किया।

इस दौरान अखिल भारतीय डीएनटी कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देसुजोदा, सतनाम सिंह संधू, हरियाणा घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, सुनीता चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी देखे: सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा सीएम नायब सैनी से की मुलाकात

You may also like