स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त

by Manu
delhi bomb threat news

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल मिली है। कॉल मिलने के तुरंत बाद आनन-फानन में बम स्क्वॉड, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं।

दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि इन जगहों पर सघन छानबीन की गई हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में ईमेल से बम की धमकी मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने तत्काल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा।

उधर दिल्ली एचसी के जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट कुणाल ने कहा कि बम की धमकी नकली लग रही है। सब कुछ कंट्रोल में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे इलाके की स्कैनिंग कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है।

ये भी देखे: अब पंचकूला कोर्ट को मिला बम धमकी, सेशन जज को मिला थ्रेट मेल, खाली करवाया गया परिसर

You may also like