चमोली टनल हादसा: देवदूत बने जवान,19 लोगों को बचाया, 3 की तलाश जारी

by Manu
Chamoli THDC Tunnel

गोपेश्वर, 14 अगस्त 2026: हाट सियासैण (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन तपोवन विष्णु गाड़ जल विद्युत परियोजना में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद सुबह राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.8 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए।

टनल में कुल 28 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। इसमें से घटना के दौरान टनल के अंदर राहत बचाव कर रहे कंपनी के छह लोग भी शामिल हैं। रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। शेष तीन लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना के दौरान टनल के अंदर गए छह लोग भी सुरक्षित हैं।

रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी देखे: सोलंगनाला और अटल टनल में बर्फबारी, स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री पहुंचा

You may also like