चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ‘भज्जी’ और अन्य मशहूर हस्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब को बदनाम करने के लिए चलाए जा रहे कैंपेन पर तीखा हमला किया है।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भज्जी को सम्मान दिया और राज्यसभा भेजा, उन्होंने उसी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और BJP में शामिल हो गए। आज ये भ्रष्ट नेता और मशहूर हस्तियां BJP के इशारों पर नाच रहे हैं और पंजाब, पंजाब पुलिस और सरकार की पीठ में छुरा घोंपने की गंदी साजिश रच रहे हैं. वे झूठ के पुलिंदों को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें वायरल कर रहे हैं।
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलतेज पन्नू ने साफ किया कि हरभजन भज्जी और सोनू सूद जैसी मशहूर हस्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब का बताकर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह पंजाब का नहीं बल्कि राजस्थान का है। बिना किसी सच्चाई को जाने, सिर्फ ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसे फर्जी वीडियो पोस्ट करके पंजाब को बदनाम किया जा रहा है।
पन्नू ने सवाल किया कि जब मुंद्रा पोर्ट (गुजरात) से हजारों किलो ड्रग्स बरामद होने और चूहों द्वारा उन्हें खा जाने की खबरें आई थीं, तब ये नेता और मशहूर हस्तियां चुप क्यों थे? ड्रग्स आज एक वैश्विक समस्या है, जिसके खिलाफ FBI के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब में BJP की चालबाजी के तहत राज्य को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में, ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ कैंपेन के तहत जिला, विधानसभा, शहर और गांव के स्तर पर ‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के माध्यम से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ी जा रही है। सीमाओं पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं और आम लोग डायरेक्ट ऐप के जरिए DGP और मुख्यमंत्री को जानकारी भेज रहे हैं।
पंजाब पुलिस के कामकाज के आंकड़े बताते हुए उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2025 से 9 अगस्त 2026 तक पंजाब पुलिस ने 56,267 मामले दर्ज किए और 75,552 आरोपियों को नामजद किया। इसके अलावा, 3,575 किलोग्राम हेरोइन, 509 किलोग्राम स्मैक, 880 किलोग्राम अफीम, 43,271 किलोग्राम पोस्ता (डोडा), 95 किलोग्राम से ज़्यादा चरस बरामद की गई और 21 करोड़ 71 लाख 267 रुपये की ड्रग मनी ज़ब्त की गई।
ये भी देखे: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर भगवंत मान ने कहा – इन्होंने पंजाबियों से की गद्दारी