गोरखपुर, 12 अगस्त 2026: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “आज सांसद जी ने कुछ बोला नहीं है। लगता है इन्होंने कुछ ज्यादा लोगों को भोज दे दिया है। कितने लोग उनके यहां भोज करने गए थे?”
इसके बाद सीएम योगी ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? और कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितने लोगों ने देखी है? इस पर वहां मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि बराबरी है।
सीएम योगी ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण के बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास को सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। सीएम के कार्यक्रमों में उन्हें अक्सर मंच पर जगह मिलती है। वह लंबे समय से गोरखनाथ मंदिर से भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि जब भी सीएम योगी का गोरखपुर में कोई कार्यक्रम होता है महंत रविंद्र दास भी वहां नजर आते हैं।
ये भी देखे: गोरखपुर में सीएम योगी ने 70 करोड़ की 2-लेन सड़क का किया लोकार्पण, रवि किशन पर ली चुटकी