ढाका, 12 अगस्त 2026: भारत में शेख हसीना के लगातार निर्वासन के बाद उन्होंने वापस बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। इस बीच बांग्लादेश की सरकार ने उनके वापस लौटने पर पूरी सुरक्षा का वादा किया है। साथ ही उनके भविष्य का फैसला अदालतों पर छोड़ दिया।
प्रधानमंत्री के सूचना और प्रसारण सलाहकार जाहिद उर रहमान ने कहा, “हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में घर लौटेंगी। जब वह घर लौटेंगी तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें सभी तरह के कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के साथ न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा। फिर अदालत जो भी फैसला सुनाएगी उसे सभी को मानना होगा।”
उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर अपराधों के आरोपी लोगों के भी नागरिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी चाहे वह शाकिब अल हसन हों या खुद हसीना।
ये भी देखे: Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा