पुंछ, 06 अगस्त 2026: पुंछ के मेंढर सेक्टर में एलओसी के निकट बुधवार शाम को एक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
संबंधित अधिकारियों के अनुसार सेना का बम निरोधक दस्ता नियमित गश्त पर था। इस दौरान हादसा कंगा गली क्षेत्र में मिली बारूदी सुरंग को दस्ता निष्क्रिय कर रहा था कि विस्फोट हो गया।
एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई होती हैं। लगातार बारिश के कारण कई बार ये सुरंगें अपने स्थान से खिसक जाती हैं जिन्हें समय-समय पर निष्क्रिय किया जाता है।
इस बीच पुंछ के नालवा-देगवार तरवान क्षेत्र में मजदूरों को एक जंग लगा संदिग्ध विस्फोटक मिला। सेना ने मौके पर पहुंच उसे नष्ट कर दिया।
वहीं कश्मीर के सोपोर में सर्च ऑपरेशन के समय एक घर से कबाड़ के 45 गोले रिकवर किए गए हैं। इनकी जांच जारी है। इस ऑपरेशन को सोपोर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 5वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। शीर कॉलोनी में ये गोले बरामद हुए। सुरक्षाकर्मी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
ये भी देखे: पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद जवान अमरजीत नैन का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार