हाथरस, 03 अगस्त 2026: हाथरस में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) – वीबीजीआरजी अधिनियम, 2025’ पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि नई योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं बल्कि ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसहभागिता सुनिश्चित करना भी है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत विकास कार्यों का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को किसी भी स्थिति में अनियमितताओं या कमीशनखोरी का माध्यम न बनने दिया जाए। श्रमिकों का पारिश्रमिक समय पर उनके बैंक खातों में पहुंचे और भ्रष्टाचार की कोई शिकायत न मिले।
शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्यों के प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया।
ये भी देखे: VB-G RAM G: आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, 125 दिनों की रोजगार गारंटी और मजदूरी बढ़ी