बांकीपुर उपचुनाव: मंगलवार को थमा प्रचार, आज प्रत्याशी घर-घर करेंगे अपील

by Manu
बांकीपुर उपचुनाव

पटना, 29 जुलाई 2026: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार अभियान समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिनों में भाजपा, जन सुराज और राजद ने पूरी ताकत झोंक दी।

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोड शो निकाला। जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने मोहल्ला बैठकें कर वोट मांगे।

वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। मंगलवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम गया। आज प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे और उन्हें वोट देने की अपील करेंगे।

ये भी देखे: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जनसुराज नेता केसी सिन्हा BJP में शामिल

You may also like