हरियाणा कैबिनेट की बैठक, 22 एजेंडे पास, अग्निवीरों को 20% आरक्षण, EV खरीद पर छूट

by Manu
Haryana Cabinet Meeting

चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय स्थित सीएमओ के कमेटी रूम में कैबिनेट की बैठक हुई।करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में उद्योग, आवास, वित्त, उच्च शिक्षा, पंचायत, न्यायिक सेवा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन एजेंडों पर चर्चा हुई।

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सैनी ने मीडिया को जानकारी दी। सबसे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पैरा एथलीट को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में 26 में से 22 एजेंडे पास हुए है। इस साल गुरु रविदास जी की जयंती पर सभी जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में रखा जाएगा, जहां से पूरे प्रदेश में ले जाया जाएगा।

अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV) खरीद पर छूट दी जाएगी। 30 लाख रुपये तक कीमत वाले ईवी पर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले ईवी पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

ये भी देखे: हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा सुपीरियर न्यायिक सेवा नियम में संशोधन को दी मंजूरी

You may also like