दिल्ली, 27 जुलाई 2026: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और संसद भवन के अंदर तक साथ ले गए। धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उधर देशभर में छात्रों के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा और लोकसभा में जोरदार हंगामा किया।
हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 10:30 बजे विपक्ष ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक पर सख्ती को लेकर ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह यह बिल पेश करेंगे। NDA के 9 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे।
ये भी देखे: BIG BREAKING: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान