मैनपुरी में सीएम योगी बोले- सपा कांवड़ यात्रा नहीं होने देती थी, अब यूपी में सब चंगा है

by Manu
CM YOGI

मैनपुरी, 27 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा के गढ़ मैनपुरी में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “पहले समाजवादी पार्टी कहती थी कि कांवड़ यात्रा नहीं होने देंगे, शिव भक्त जाएंगे तो दंगा हो जाएगा। वे शंख नहीं बजने देते थे, घंटा नहीं बजने देते थे। केसरिया कपड़े से तो उन्हें जन्मजात दुश्मनी लगती थी।”

सीएम योगी ने आगे कहा, “पहले धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रतिबंध और तनाव का माहौल रहता था। लेकिन अब कांवड़ यात्रा, रामनवमी, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, दीपावली और होली जैसे सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं। अब न कर्फ्यू है, न दंगा… यूपी में सब चंगा है।”

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में अपराधियों के लिए सिर्फ दो जगह बची हैं- जेल या जहन्नुम। उनके लिए तीसरी कोई जगह नहीं है। माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम जारी रहेगा। अगर कोई अपराधी बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, तो उसे भी मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

मैनपुरी के बाद योगी इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुलायम सिंह यादव ने जमीन से जुड़कर काम किया, लेकिन बाद में परिवारवाद, वंशवाद और सैफई सिंडिकेट ने सब बर्बाद कर दिया।”

इससे पहले योगी ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये और इटावा में 604 करोड़ रुपये की कुल 111 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

ये भी देखे: योगी सरकार की कांवड़ यात्रा के दौरान बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी

You may also like