RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

by Manu
मृत्युंजय तिवारी

पटना, 17 जुलाई 2026: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “अब पार्टी में और अधिक अपमान नहीं सह सकता। मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंप दिया है।”

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने सालों तक पूरी निष्ठा से काम किया, उसी पार्टी में आज उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इस्तीफे के साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदरूनी हालात पर गंभीर सवाल उठाए। तिवारी ने कहा, “पार्टी में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने दीमक की तरह संगठन को अंदर से खोखला कर दिया है। तेजस्वी यादव ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जिसके कारण जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज नेतृत्व तक नहीं पहुंच पा रही है।”

ये भी देखे: RJD की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल BJP में शामिल, बोलीं- मैं बागी नहीं हूं

You may also like