पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
PM Modi Gujarat Visit

चंडीगढ़, 13 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले मोहाली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया कि आज स्कूल निशाने पर हैं और 17 जुलाई को बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल में मोहाली के स्कूलों, मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने का दावा किया गया।

फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को सुबह करीब 9 बजे यह ईमेल मिला। उस समय दूसरा पीरियड चल रहा था। स्कूल कोऑर्डिनेटर ने बताया कि तुरंत अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को ले जाने को कहा गया।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें स्कूल परिसर पहुंचीं और गहन तलाशी ली जा रही है।

ईमेल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हुए उन्हें अपना भाई बताया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

बता दें कि कल 12 जुलाई को SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो जारी किया था।

ये भी देखे: जालंधर में स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन और अंबेडकर स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी

You may also like