चेन्नई, 13 जुलाई 2026: IPL की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल लंबा सफर समाप्त हो गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी।
CSK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL के इतिहास की सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप में से एक को साझा किया। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।”
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग IPL के पहले सीजन में बतौर खिलाड़ी CSK से जुड़े थे। 2009 में उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और महज एक साल बाद 2010 में टीम को पहला IPL खिताब दिला दिया।
फ्लेमिंग ने कहा, “18 साल खेल में एक पूरी जिंदगी के बराबर होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, मुश्किल दौर देखे और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मैं आगे भी टीम को सपोर्ट करता रहूंगा।”
ये भी देखे: राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच, पद की दौड़ में शामिल