चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के त्रिपक्षीय दौरे के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।
उनके प्रस्थान वक्तव्य में कहा गया कि “मैं 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की त्रिपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं।”
इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। 2018 में उनकी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया था।
द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत करने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह राष्ट्रपति प्रबोवो की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है, जो 26 जनवरी 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
ये भी देखे: 17 जुलाई को चंडीगढ़ आएंगे पीएम मोदी, PGI और रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन