मुंबई में भारी बारिश का कहर, चॉल ढहने से 6 की मौत, अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

by Manu
मुंबई बारिश

मुंबई, 06 जुलाई 2026: मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया।

वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। फुटपाथ पर एक इमारत पर लगी ग्रिल गिरने से भी एक शख्स की मौत हो गई।

रविवार की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दक्षिण मुंबई में 51 मिमी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 72 मिमी और 71 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ गई और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी एक घंटे के लिए रोकना पड़ा।

ये भी देखे: मुंबई में भारी बारिश का कहर: जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनें ठप, स्कूल और कॉलेज भी बंद

You may also like