यरूशलम, 19 जून 2026: अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले हुए शांति समझौते को शुरू होने से पहले ही गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में रातभर बमबारी की जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को भी टाल दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में बुधवार को फ्रांस के वर्साय महल में अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते का मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को रोकना था। समझौते में साफ कहा गया था कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई तुरंत बंद की जाएगी।
लेकिन समझौते के तुरंत बाद इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर तेज हमले शुरू कर दिए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि हिजबुल्लाह का खतरा पूरी तरह समाप्त होने तक इजरायली सेना लेबनान में बनी रहेगी।
ये भी देखे: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए दोनों देशों के डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचे