शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

by Manu
सहयोग शिविर शिवहर

शिवहर, 17 जून 2026: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार मंगलवार को शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित जनकल्याण सह सहयोग शिविर में शामिल हुए। इन शिविरों में उर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 205 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया।

शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के बसंतपट्टी पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 23 शिकायतों का तत्काल निपटान किया गया, जबकि 2 मामले रद्द किए गए है।

यहां ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 10 शिकायतें, राजस्व एवं भूमि सुधार से 7, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण से 4 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह पिपराही प्रखंड के मेसौढा गांव में आयोजित शिविर में 62 मामले आए, जिनमें से 47 मामलों को हल कर दिया गया।

यहां सबसे अधिक 20-20 शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार और सामान्य प्रशासन की दर्ज की गई, 6 मामले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, 3-3 मामले उर्जा तथा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, 2-2 मामले समाज कल्याण, योजना एवं विकास, पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त हुए।

मकसुदपुर कररिया पंचायत में 143 शिकायतों में 135 मामलों का समाधान हुआ, जबकि 4 मामलों को रिजेक्ट कर दिया गया। इस शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से 40 मामले, ग्रामीण विकास के 33, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 24, उर्जा से 21, समाज कल्याण विभाग से 5 मामले दर्ज हुए थे।

मौके पर बसंतपट्टी पंचायत की मुखिया उषा देवी, डुमरी तटसारी प्रमुख सरिता देवी, जिला अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष अजय मिश्रा, नरेंद्र पटेल, हरिद्वार राय पटेल और प्रतिभा राणी कुणाल, अमरेश पाण्डेय, बीडीओ और ईईओ मौजूद थे।

ये भी देखे: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे

You may also like