गुरुग्राम में नगर निगम और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

by Manu
गुरुग्राम नगर निगम

गुरुग्राम, 4 जून 2026: हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-34 स्थित नगर निगम (MCG) कार्यालय और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर पूरे सरकारी परिसर को खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से दावा किया गया कि निगम दफ्तर और मेयर कार्यालय को निशाना बनाया जाएगा। धमकी में कहा गया, “हरियाणा को खालिस्तान बनाएंगे और दरबार साहिब का बदला लेंगे।”

सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

 ये भी देखे: अब पंचकूला कोर्ट को मिला बम धमकी, सेशन जज को मिला थ्रेट मेल, खाली करवाया गया परिसर

You may also like