योगराज सिंह को आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में झटका, चंडीगढ़ कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

by Manu
योगराज सिंह जमानत

चंडीगढ़, 26 मई 2026: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह को महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ जिला अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

यह मामला वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक वायरल वीडियो क्लिप का है। क्लिप में योगराज सिंह के किरदार द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

योगराज सिंह के वकील हरमन जीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ अब वे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी देखे: गिल के टेस्ट कप्तान बनने के पीछे युवराज सिंह का हाथ: योगराज सिंह

You may also like