फालता में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- लोकतंत्र की जीत, गुंडागर्दी की हार

by Manu
PM Modi

फालता, 25 मई 2026: पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत और डराने-धमकाने वाली ताकतों की हार बताया।

पीएम मोदी ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फालता के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने वाली ताकतों की हार हुई है। रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए श्री देबांग्शु पांडा जी को बधाई।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने लिखा, “लोग पश्चिम बंगाल सरकार के हर क्षेत्र में किए जा रहे बेहतरीन कामों को देख रहे हैं और इसीलिए उन्होंने हमें अपना आशीर्वाद दिया है।”

दूसरी पोस्ट में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके शानदार काम के लिए बधाई। आने वाले समय में भी हम राज्य की प्रगति के लिए लगातार काम करते रहेंगे। फालता की यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा में अटूट विश्वास का प्रमाण है।”

ये भी देखे: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत की बढ़त, ममता बनर्जी भवानीपुर में आगे

You may also like