लुधियाना मेयर इंदरजीत कौर और दलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
दिलजीत दोसांझ

लुधियाना, 25 मई 2026: लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर और प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। निगम आयुक्त के आधिकारिक ईमेल पर शनिवार सुबह 7:28 बजे एक धमकी भरा ईमेल आया। इसमें मेयर इंदरजीत कौर के घर पर 1:11 मिनट पर और दिलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर पर 6 जून को रात 9:11 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई है।

धमकी में खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डॉक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा के नाम लिखे गए हैं।

धमकी मिलते ही मेयर इंदरजीत कौर के कैंप ऑफिस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की

You may also like