चंडीगढ़, 02 मई 2026: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दो गंभीर मामले दर्ज हुए हैं। एक FIR भ्रष्टाचार से जुड़ी है तो दूसरी महिला शोषण की। दोनों मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज किए गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये केस किन पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक FIR दर्ज होने की खबर सामने आने से पहले संदीप पाठक दिल्ली स्थित अपने घर से निकल गए। इस दौरान उन्होंने मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई है और संदीप पाठक की गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि संदीप पाठक के साथ भाजपा में शामिल हुए दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की फैक्टरियों पर दो दिन पहले PPCB की छापेमारी हुई थी। हालांकि मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद 4 मई तक रोक लगा दी है।
ये भी देखे: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कराया शामिल