5
चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर दी है। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में संशोधन किया है।
अब 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगा। बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार, जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया महंगाई भत्ता जून 2026 के वेतन के साथ भुगतान किया जाएगा।
इस फैसले से हरियाणा सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
ये भी देखे: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को 5% ज्यादा DA, तीन नए विभाग बनेंगे