हरियाणा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव के विशेष सत्र का कांग्रेस ने किया बहिष्कार

by Manu
NAYAB SAINI

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस ने पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुबह साढ़े 9 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस आज सदन की किसी भी कार्यवाही में शामिल नहीं होगी।

सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार जिस विषय को सदन में ला रही है वह विधानसभा से जुड़ा मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए निंदा प्रस्ताव ला रही है। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सदन के अंदर नहीं बल्कि सदन के बाहर और सड़कों पर इस निंदा प्रस्ताव का विरोध करेगी।

इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीखा पलटवार किया। सैनी ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस जो रवैया अपनाती रही है वही यहां भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में नहीं पहुंचा है जो बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है।

ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया, कैबिनेट ने दी मंजूरी

You may also like