दरभंगा में ग्रीनफील्ड टाउनशिप की राह हुई साफ, 17 हजार एकड़ जमीन पर 31 मार्च 2027 तक रोक

by Manu
दरभंगा ग्रीनफील्ड टाउनशिप

दरभंगा, 25 अप्रैल 2026: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना अब जमीन पर उतरने लगी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में दरभंगा सहित 11 जिलों में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की गई थी। महज दो दिन बाद राज्यपाल कार्यालय ने संबंधित गांवों की सूची जारी कर दी है।

चयनित क्षेत्रों में 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। राज्यपाल कार्यालय ने इस आदेश पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

दरभंगा के तीन प्रखंडों के 17 राजस्व गांवों सहित कुल 100 से अधिक गांवों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों की लगभग 17 हजार एकड़ जमीन पर आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जाएगी।

ये भी देखे: दो महीने में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को दिया जाएगा मोबाइल – मंत्री बिजेंद्र यादव

You may also like