राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कराया शामिल

by Manu
राघव चड्ढा BJP

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बाकी चार सांसद स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता अभी सामने नहीं आए हैं। स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह इटानगर में हैं और शाम को दिल्ली लौटकर इस मामले में बयान देंगी।

राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा , “पिछले कुछ सालों से मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”

ये भी देखे: AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

You may also like