चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉक्टर आम्बेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला जिसमें कॉलेज को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
पुलिस की टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गई। पूरे कॉलेज परिसर को घेर लिया गया और हर कोने की गहन तलाशी ली जा रही है।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आने-जाने वाले लोगों की सख्त जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड भरे 14 IED का दावा