3
पटना, 10 अप्रैल 2026: पटना सिविल कोर्ट और बिहार विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉयड की टीम दोनों जगहों पर पहुंच गई है और गहन छानबीन शुरू कर दी है।
पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि मेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल परिसर में तलाशी अभियान चल रहा है।
हालांकि, कोर्ट को बंद नहीं किया गया है और अदालती कामकाज सामान्य रूप से जारी है। सुरक्षाकर्मी पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
धमकी भरे मेल में लिखा कि “विधानसभा में 13 RDX लगाए हैं। 2:15 बजे धमाकों के लिए तैयार रहो। विधायक और आम जनता को बाहर निकाल लो।”
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
ये भी देखे: पटना सिविल कोर्ट में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर