3
चंडीगढ़, 09 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार ने आज से राज्य के सभी 18,000 सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस ट्रैकर सिस्टम लागू कर दिया है। इस नए सिस्टम के तहत अगर कोई बच्चा स्कूल से गैरहाजिर रहता है तो उसके अभिभावकों (पेरेंट्स) के मोबाइल पर तुरंत मैसेज चला जाएगा।
अगर बच्चा तीन दिन से ज्यादा गैरहाजिर रहता है तो स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को फोन किया जाएगा। अगर गैरहाजिरी का सिलसिला जारी रहता है तो 15 दिन बाद जिला स्तर के अधिकारी और फिर मुख्यालय स्तर के अधिकारी अभिभावकों से संपर्क करेंगे। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 30 लाख छात्र-छात्राओं पर लागू होगी।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज इस सिस्टम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे बच्चों की सुरक्षा भी मजबूत होगी और उनके नियमित स्कूल आने पर नजर रखना आसान हो जाएगा।