अबोहर, 01 अप्रैल 2026: अबोहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) में मंगलवार आधी रात करीब 1:30 बजे एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गीता (28) के रूप में हुई है। वह फाजिल्का जिले के अरनीवाला गांव की रहने वाली थी।
गीता पिछले करीब एक साल से अबोहर के समर सिनेमा में काम कर रही थी और बस स्टैंड के पीछे अनेजा पीजी में रहती थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार आधी रात को गीता का एक जानकार पीजी पहुंचा। उसने बताया कि युवती की तबीयत खराब है और कमरा खोलने को कहा। जब कमरा खोला गया तो अंदर गीता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक को युवती की तबीयत खराब होने की जानकारी आखिर कैसे लगी।
ये भी देखे: बठिंडा: कांग्रेस नेता स्व. सुखराज नत्त के बेटे ने की आत्महत्या, 8.45 मिनट के वीडियो में बिल्डर पर लगाए आरोप