2
चंडीगढ़, 01 अप्रैल 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद हरियाणा सरकार ने अनाज मंडियों में प्रचलित ‘कच्ची पर्ची’ व्यवस्था पर रोक लगा दी है। यह व्यवस्था अब हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में बंद कर दी गई है।
जनहित याचिका डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर (पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) ने अपने अधिवक्ता प्रदीप रापड़िया के माध्यम से दायर की थी।
याचिका में ‘कच्ची पर्ची’ प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे और इसे तुरंत बंद करने की मांग की गई थी।
हाईकोर्ट के दखल के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस प्रथा पर रोक लगा दी है।
ये भी देखे: हिसार सब्जी मंडी पुल पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, 4 बदमाशों ने 14 बार चाकू मारा