चंडीगढ़, 01 अप्रैल 2026: हरियाणा में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा आज से महंगी हो गई है।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल रेट बढ़ा दिए हैं। सिंगल ट्रिप और डबल ट्रिप में 5 रुपये से लेकर 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा टोल प्लाजा सबसे महंगा है। यहां कार चालकों को सिंगल ट्रिप के लिए अब 225 रुपये देने होंगे।
हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार ड्राइवरों को ₹5 अतिरिक्त चुकाने होंगे। बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर ₹10 अधिक देने पड़ेंगे। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर सिंगल जर्नी के लिए 5 से 30 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे। रेवाड़ी के गंगायचा टोल प्लाजा पर हैवी वाहनों की डबल ट्रिप में ₹5 की बढ़ोतरी हुई है।
7 एक्सल तक के वाहनों पर 265 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। NHAI ने यह बढ़ोतरी वार्षिक टोल रेट रिवीजन के तहत की है। नई दरें आज 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
ये भी देखे: हरियाणा में अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी