CM योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा – नई ऊंचाइयों पर लखनऊ का विकास

by Manu
योगी

लखनऊ, 01 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। शहर का दायरा बढ़ा है और उसे नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में भी अच्छा स्थान हासिल किया है।

सीएम योगी ने कहा, “शहर में मेट्रो का संचालन शुरू हुआ है। सड़कों के चौड़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था समेत हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर काफी बेहतर हुआ है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है। अब लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी देखे: आंगनबाड़ी केंद्र अब बनेंगे “डिजिटल सेवा केंद्र”, CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन

You may also like