सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका BJP में शामिल

by Manu
HS Phoolka

चंडीगढ़, 01 अप्रैल 2026: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एचएस फूलका को पार्टी का पटका पहनाया। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,
“हमें बेहद खुशी है कि एचएस फूलका जी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। फूलका जी का नाम पूरी दुनिया में जाना जाता है। 1984 में जो हुआ, वह दंगे नहीं बल्कि सिख समुदाय के लोगों का खून बहाया जाना था। अत्याचार किया गया था। 2023 में इसके एक आरोपी को सजा भी हुई। फूलका जी शुरू से ही इस जंग को लड़ रहे हैं।”

पुरी ने आगे कहा, “फूलका जी से हमारा पुराना रिश्ता है। 1992 में जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो वे लाल खुराना के एडवाइजर रहे थे।”

एचएस फूलका 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में पीड़ितों की तरफ से लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं।

You may also like