अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, आज से नई टाइमिंग लागू

by Manu
रिट्रीट सेरेमनी

चंडीगढ़, 01 अप्रैल 2026: भारत-पाकिस्तान अटारी-वाघा सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी (बीटिंग रिट्रीट) का समय में बदलाव हुआ है। अब यह देशभक्ति से ओत-प्रोत सेरेमनी शाम 5:30 बजे शुरू होकर 6:00 बजे तक चलेगी।

पहले यह सेरेमनी शाम 5:00 बजे शुरू होती थी और 5:30 बजे समाप्त हो जाती थी। प्रशासन ने मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था।

नया समय आज 1 अप्रैल से लागू हो गया है। जो भी पर्यटक या स्थानीय नागरिक रिट्रीट सेरेमनी देखने आना चाहते हैं, उन्हें नए समय के अनुसार ही पहुंचना होगा।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने सात भारतीय कैदियों को किया रिहा, आज अटारी बॉर्डर से आएंगे भारत

You may also like