तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव का आयोजन, CM नायब सैनी ने किया शुभारंभ

by Manu
नायब सैनी

चंडीगढ़, 31 मार्च 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को भिवानी के तोशाम पहुंचे। यहां उन्होंने उन्नत सिंचाई उत्सव मेले का शुभारंभ किया।

इस दौरान सीएम सैनी ने दो दिन चलने वाले मेले को बढ़ाकर तीन दिन करने की घोषणा कर दी। चौधरी सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुरेंद्र सिंह और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मौसम खराब होने के बावजूद वाटरप्रूफ टेंट में सभा का आयोजन किया गया। सीएम नायब सैनी ने तोशाम में 107 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “तोशाम की मिट्टी और लोगों में चौधरी सुरेंद्र सिंह का नाम हमेशा अमर रहेगा। उनका जीवन समाजसेवा को समर्पित था। उनका व्यक्तित्व महान था।”

उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी के नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल हरियाणा के निर्माता थे। उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी। बंसीलाल ने नहरी और लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से किसानों की किस्मत बदली। हम तोशाम के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

ये भी देखे: CM नायब सैनी ने पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न स्थिति का मिलकर सामना करने की अपील की

You may also like